Homeउत्तर प्रदेशबरेली: पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने पेश की इंसानियत की मिसाल, लावारिस...

बरेली: पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने पेश की इंसानियत की मिसाल, लावारिस शव को पूरे सम्मान के साथ कराया सुपुर्द-ए-खाक

बरेली में पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एक लावारिस शव का पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कराया। सैटेलाइट चौकी पुलिस से सूचना मिलने के बाद समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी संभाली।

समिति के सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. शहाबुद्दीन ने स्वयं शव को नहलाकर कफन पहनाया। इसके बाद शव को कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां जनाजे की नमाज अदा करने के बाद पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

इस नेक कार्य में बाबू कुरैशी, नासिर अली और अली हसन ने भी सक्रिय सहयोग दिया। पूरी प्रक्रिया सैटेलाइट चौकी, थाना बारादरी के हेड कांस्टेबल अजीत सिंह की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जिन लावारिस शवों का कोई अपना नहीं होता, उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराना इंसानियत की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी ऐसे मानवीय और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रहेगी।

मानवता का यह कार्य समाज को यह संदेश देता है कि इंसानियत की कोई जाति, धर्म या पहचान नहीं होती। अंतिम सम्मान हर व्यक्ति का अधिकार है, और ऐसे प्रयास समाज में संवेदनशीलता एवं भाईचारे को मजबूत करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments