Homeउत्तर प्रदेशबरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन: भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के चुनाव की व्यवस्थाओं...

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन: भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के चुनाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पोलिंग बूथों पर पहुंचकर भाजपा नेताओं ने देखीं चुनाव संबंधी व्यवस्थाएं, शिक्षक हितों और सम्मान को बताया महत्वपूर्ण

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के चुनाव की व्यवस्थाओं का पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न पोलिंग बूथों पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान बूथों पर चल रही चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों एवं हितों की रक्षा करने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करना सभी का सामूहिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करती है। शिक्षक निर्वाचन में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण विशेषता है।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

पोलिंग बूथों का जायजा लेने के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट, हर्षवर्धन आर्य, एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, यतीन भाटिया, डॉ. केएम अरोड़ा, प्रभु दयाल लोधी, विष्णु शर्मा, प्रवेश वर्मा, राजीव साहनी, एसके अरोड़ा, राजकिशोर कश्यप, कुमार गौरव शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, योगेंद्र शर्मा, जयदीप चौधरी, राजीव कश्यप, मोहित अरोड़ा, शिखा मल्होत्रा, बृजेश प्रताप सिंह, बृजेश मिश्रा, कन्हैया राजपूत, सुधीर भटनागर, अजय मौर्य, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, दिनेश गिरी, अमनदीप सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

भास्कर टुडे | BhaskarToday.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments