Homeउत्तर प्रदेशकोर्ट परिसर में महिला से अभद्रता और धमकी देने का आरोप, एसएसपी...

कोर्ट परिसर में महिला से अभद्रता और धमकी देने का आरोप, एसएसपी से एफआईआर की मांग

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली भावना पत्नी पंकज साहू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरेली को शिकायती पत्र देकर अपने पति पर कोर्ट परिसर में धमकी देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, भावना का अपने पति पंकज साहू के खिलाफ प्रधान न्यायाधीश, जिला बरेली की अदालत में खर्चा (भरण-पोषण) का मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि 20 जुलाई 2026 को तारीख पर अदालत पहुंची भावना जब कोर्ट परिसर के बाहर अपने भाई के साथ बैठी थीं, तभी उनके पति पंकज साहू वहां पहुंचे और कथित तौर पर अभद्र इशारे किए, गाली-गलौज की तथा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो अंजाम बुरा होगा। महिला ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस को शिकायत पत्र सौंप दिया गया है। मामले में अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक कार्रवाई या आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments