Homeउत्तर प्रदेशझूठे मुकदमे में फंसाने और तीन लाख की रंगदारी मांगने का आरोप,...

झूठे मुकदमे में फंसाने और तीन लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र के ग्राम करेली निवासी आनिश पुत्र स्वर्गीय याकूब ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि 12 जून को हुई एक घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत करने के बाद से उसे, उसके परिवार और बहनोई शमशेर को लगातार बलात्कार और दहेज के झूठे मुकदमों में फंसाने तथा जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

प्रार्थी का आरोप है कि आरोपित लोग विभिन्न थानों और चौकियों के नाम पर फोन कर समझौते का दबाव बना रहे हैं। शिकायत के अनुसार पहले भी बहनोई के खिलाफ झूठी शिकायत कर 50 हजार रुपये वसूले जा चुके हैं। वहीं 11 जुलाई को फोन कर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम न देने पर बलात्कार व दहेज के मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई।

आनिश ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने, कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments