Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर: अंत्येष्टि स्थल पर टीन शेड न होने से ग्रामीण परेशान, बोले—...

शाहजहांपुर: अंत्येष्टि स्थल पर टीन शेड न होने से ग्रामीण परेशान, बोले— “पहले काम, फिर वोट”

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर के विकासखंड तिलहर अंतर्गत ग्राम फिरोजपुर के कचियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के समीप बने अंत्येष्टि स्थल पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली परेशानियों ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है।

 

ग्रामीणों के अनुसार हाल ही में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मृतक के परिजन, रिश्तेदार और अंतिम यात्रा में शामिल लोग पूरी तरह भीग गए। बारिश के कारण चिता तैयार करने, अंतिम संस्कार की आवश्यक व्यवस्थाएं करने और पूरे संस्कार को संपन्न कराने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को खुले आसमान के नीचे खड़े रहना पड़ा, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। हर वर्ष बरसात और गर्मी के मौसम में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को खुले में खड़ा रहना पड़ता है। यदि श्मशान स्थल पर टीन शेड और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों तो लोगों को राहत मिल सकती है और मृतकों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार भी सुनिश्चित हो सकेगा।

गांववासियों ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से मांग की है कि श्मशान भूमि पर जल्द से जल्द टीन शेड का निर्माण कराया जाए तथा पेयजल, बैठने की व्यवस्था और पहुंच मार्ग जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।

ग्रामीणों में इस मुद्दे को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने तो गांव पहुंच जाते हैं और विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद गांव की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देता। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “पहले काम, फिर वोट। यदि हमारी इस मूलभूत मांग को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments