Homeउत्तर प्रदेशकप्तान माजिद हसन खान की अगुवाई में बरेली वेटरन्स की धमाकेदार जीत,...

कप्तान माजिद हसन खान की अगुवाई में बरेली वेटरन्स की धमाकेदार जीत, शाहजहांपुर को 68 रन से हराया

बरेली। डॉ. गौरहरि सिंघानिया मेमोरियल यूपी इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट लीग के जोन-1 मुकाबले में बरेली वेटरन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहजहांपुर को 68 रन से हरा दिया।

बरेली वेटरन्स टीम की कमान कप्तान माजिद हसन खान ने संभाली। टीम में रियाज अफरीदी, अजीम राजा, अकील अहमद, अनुज पटेल, शिव कुमार, मुकेश गंगवार, नाजिम हुसैन, टिंकू और शादाब समेत अन्य खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

मुकाबले में बरेली की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए और शाहजहांपुर के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा। बरेली की ओर से अनुज शर्मा ने 38 गेंदों में 64 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि शिव कुमार राठी ने 23 गेंदों पर 39 रन बनाकर टीम की पारी को मजबूती दी।

जवाब में शाहजहांपुर की टीम बरेली के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 100 रन पर सिमट गई। बरेली की ओर से नाजिम खान ने तीन विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

शानदार बल्लेबाजी के लिए अनुज शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बरेली वेटरन्स की इस शानदार जीत पर कप्तान माजिद हसन खान समेत पूरी टीम को खेलप्रेमियों ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments