Homeउत्तर प्रदेशआय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व ARTO पर विजिलेंस की बड़ी...

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व ARTO पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर दो दिनों तक चली सर्च कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। विजिलेंस के अनुसार, तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी, भारी मात्रा में सोना-चांदी तथा निवेश और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं।

कोर्ट से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर विजिलेंस की टीम ने 7 और 8 जुलाई को लखनऊ के अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी के सी-143 आवास पर छापेमारी की। जांच के दौरान टीम को घर के विभिन्न हिस्सों और दीवारों के भीतर विशेष तरीके से छिपाकर रखे गए करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, लगभग 13 किलोग्राम सोना, करीब 9 किलोग्राम चांदी, बैंक निवेश, बीमा, अचल संपत्तियों और अन्य वित्तीय दस्तावेज मिले।

प्रारंभिक जांच में विजिलेंस ने बरामद नकदी, कीमती धातुओं, निवेश और संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 35 करोड़ रुपये आंका है। अधिकारियों के अनुसार, बरामद दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है ताकि संपत्तियों के स्रोत और उनके वास्तविक मूल्य का विस्तृत आकलन किया जा सके।

बताया जा रहा है कि ललित कुमार पूर्व में लखनऊ में भी ARTO के पद पर तैनात रह चुके हैं। आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में विजिलेंस अब वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और अन्य संपत्तियों की भी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments