Homeउत्तर प्रदेशट्रेन के एसी कूपे की सजावट बनी कार्रवाई की वजह, टीसी निलंबित

ट्रेन के एसी कूपे की सजावट बनी कार्रवाई की वजह, टीसी निलंबित

नई दिल्ली। नंदिग्राम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11002) के फर्स्ट क्लास एसी कूपे में निजी तौर पर कराई गई सजावट रेलवे अधिकारियों के लिए बड़ा मामला बन गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीसी (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

रेलवे के अनुसार, यात्रियों ने बिना अनुमति ऑनलाइन डेकोरेटर बुलाकर एसी कूपे को सजाया, जिससे सुरक्षा प्रोटोकॉल और रेलवे के निर्धारित नियमों का उल्लंघन हुआ। ट्रेन के भीतर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश और इस तरह की निजी सजावट रेलवे की अनुमति के बिना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

मामले के वायरल होते ही साउथ सेंट्रल रेलवे ने जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित टीसी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। विभागीय जांच जारी है और दोष तय होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे ने दोहराया है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments