Homeउत्तर प्रदेशबरेली: देवरनिया पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चोरी का लाखों का...

बरेली: देवरनिया पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चोरी का लाखों का सामान बरामद

बरेली। देवरनिया थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इन्वर्टर, एक बैटरी, तीन गैस सिलेंडर, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 5,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह सामान थाना क्षेत्र में दर्ज तीन अलग-अलग चोरी के मुकदमों से संबंधित बताया गया है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 जुलाई की रात देवरनिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरेली-नैनीताल हाईवे किनारे ग्राम बसुपुरा के पास स्थित एक खंडहर से विष्णु मौर्य (23 वर्ष) और हाशिम (26 वर्ष) निवासी ग्राम गिरधरपुर, थाना देवरनिया को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने रिछा रोड रेलवे कॉलोनी, ग्राम गोपालपुर पंचायत भवन और ग्राम मंगदपुर के प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि वे नशे की लत के कारण चोरी करते थे और चोरी का सामान राह चलते लोगों को बेच देते थे। बरामद नकदी भी चोरी का सामान बेचकर प्राप्त की गई रकम बताई गई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments