Homeदिल्ली20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में ‘गोल्डन गर्ल’ अलीशा का...

20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में ‘गोल्डन गर्ल’ अलीशा का सम्मान

नई दिल्ली । में आयोजित 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई प्रमुख अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम में सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के प्रवक्ता एवं विधायक श्री अनिल शर्मा, NDMC के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल और भाजपा करोल बाग जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र बब्बर ने शिरकत की। 2026 की यह चैंपियनशिप 7 से 9 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित हुई थी।

इस अवसर पर एशियाई कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली ‘गोल्डन गर्ल’ सुश्री अलीशा को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उनकी ऐतिहासिक सफलता को प्रोत्साहित करते हुए आयोजकों की ओर से 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश के युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से अन्य युवा भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

कराटे प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में काता और कुमिते सहित विभिन्न वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए।

‘गोल्डन गर्ल’ अलीशा को मिली सम्मान राशि और अतिथियों की मौजूदगी ने चैंपियनशिप के तीसरे दिन को खास बना दिया। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों ने इस सम्मान को भारतीय कराटे के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments