Homeउत्तर प्रदेशगांवों के विकास से बनेगा विकसित भारत : केशव प्रसाद मौर्य

गांवों के विकास से बनेगा विकसित भारत : केशव प्रसाद मौर्य

गांवों के विकास से बनेगा विकसित भारत : केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ, 19 मई 2026।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने कहा कि गांवों के विकास से ही प्रदेश और राष्ट्र का विकास संभव है। उन्होंने ‘विकसित भारत – जी राम जी अधिनियम, 2025’ को ग्रामीण भारत के समग्र उत्थान और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि गांवों के कायाकल्प का महासंकल्प है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना तथा हर ग्रामीण परिवार के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब गांव आधुनिक संसाधनों, बेहतर सड़कों, जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सुविधाओं से सशक्त होंगे, तभी ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि वीबी-जीरामजी अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे विकास की इस मुख्यधारा से जुड़कर गांवों को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सहभागी बनें। श्री मौर्य ने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और प्रदेश के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही सरकार का संकल्प है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments