बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र के देवचरा चौराहे के पास पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पति कार चलाता दिखाई दे रहा है, जबकि पत्नी कार के बोनट पर बैठी नजर आ रही है।
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- इस संबंध में एसपी साउथ बरेली ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई है तथा मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।


