Homeउत्तर प्रदेशचलती फोर्ड इकोस्पोर्ट में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

चलती फोर्ड इकोस्पोर्ट में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

मलिहाबाद/लखनऊ। रविवार दोपहर को लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। मुजासा गांव के पास एक चलती फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, कार लखनऊ से हरदोई की ओर रही थी। तभी मलिहाबाद नगर पंचायत के मुजासा गांव के पास बने अंडरपास ओवरब्रिज के ऊपर कार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। चालक अब्दुल बासित निवासी हरदोई जनपद के रेलवेगंज, कोतवाली नगर ने तत्काल वाहन से कूदकर कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार का अगला हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

इस संबंध में मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण वाहन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments