Homeउत्तर प्रदेशकांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर में बवाल, इंस्पेक्टर को खुलेआम धमकी; VIDEO...

कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर में बवाल, इंस्पेक्टर को खुलेआम धमकी; VIDEO वायरल

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश): पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले मुजफ्फरनगर से एक विवाद का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा और कुछ कांवड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि कुछ कांवड़िए डीजे वाहन के ऊपर चढ़े हुए थे। सुरक्षा और नियमों का हवाला देते हुए इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और माहौल गर्म हो गया।

वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर इंस्पेक्टर को धमकी देते हुए कहता सुनाई देता है, “ज़्यादा वर्दी का गुरूर हो तो बता दो अभी, 5 मिनट में उतरवा दूंगा।” इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुजफ्फरनगर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments