Homeउत्तर प्रदेशट्रेन आने से पहले रेलवे ट्रैक से युवक को खींच लाई पुलिस,...

ट्रेन आने से पहले रेलवे ट्रैक से युवक को खींच लाई पुलिस, दो जांबाज पुलिसकर्मी सम्मानित,SSP ने किया सम्मानित

बरेली। पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर लेटे 31 वर्षीय युवक की जान बचाने वाले थाना देवरनियां के दो पुलिसकर्मियों को एसएसपी अनुराग आर्य ने सम्मानित किया। उपनिरीक्षक शेखर खोखर और आरक्षी आकाश कुमार को उनकी बहादुरी, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के लिए प्रशस्ति पत्र के साथ ₹5-5 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।

घटना 22 सितंबर 2026 की है। पुलिस के मुताबिक, थाना देवरनियां क्षेत्र के कनमन के पास एक युवक पारिवारिक विवाद से परेशान होकर आत्महत्या के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर लेट गया था। इसी दौरान बरेली-लालकुआं ट्रेन उसी ट्रैक पर उसकी ओर बढ़ रही थी। युवक को ट्रैक पर पड़ा देख पुलिसकर्मियों ने खतरे को भांपते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना देवरनियां में तैनात उपनिरीक्षक शेखर खोखर और आरक्षी आकाश कुमार बिना समय गंवाए युवक की ओर दौड़े। ट्रेन के नजदीक पहुंचने से पहले दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक को रेलवे ट्रैक से बाहर खींच लिया। कुछ क्षण की देरी युवक की जान पर भारी पड़ सकती थी।

युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत कर उसे समझाया और उसकी काउंसलिंग की। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया और युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने दोनों पुलिसकर्मियों की तत्परता और साहस की सराहना की। रविवार को एसएसपी ने उपनिरीक्षक शेखर खोखर और आरक्षी आकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही दोनों को ₹5-5 हजार का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुलिस विभाग के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मियों ने समय रहते त्वरित निर्णय लेकर एक व्यक्ति की जान बचाई। उनका यह कार्य पुलिस की ड्यूटी के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का भी उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments