Homeउत्तर प्रदेशबरेली में नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्ष ने किया...

बरेली में नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्ष ने किया महिलाओं को जागरूक व स्वरोजगार शिविर का आयोजन

बरेली।  ज़िले में नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्ष के कुशल दिशा निर्देशन में नवाबगंज में नगर अध्यक्ष छाया द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण व स्वरोजगार शिविर में सम्मिलित महिलाओ बेटियों बहनों को संस्था द्वारा फ्री सिलाई कढ़ाई बुनाई ब्यूटिशियन, मेहंदी के प्रशिक्षण ,कोर्स के बारे में जानकारी दी ।

समिति के अध्यक्ष यासमीन जहां ने बताया कि कैसे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं घर बैठे रोजगार कर अपने बच्चो को पढ़ाई लिखाई करा सकती है ।

महिलाओं बेटियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद एनजीओ द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरण किए जाएंगे तथा बैंक से लोन हेतु सहायता भी प्रदान कराई जाएगी यासमीन जाने महिलाओं को कहा कि अपनी बहन बेटियों को उच्च शिक्षा दिलवाएं पढ़ने से ना रोके अगर कोई रास्ते में बेटियों से छेड़छाड़ करता है या रास्ता रोकता है तो उसके लिए परेशान ना हो घबराए ना पुलिस का सहारा ले

अगर पुलिस भी ना सुने तो हमें बताएं हम उच्च अधिकारियों से आपकी बात रखेंगे और आपको छोड़ने वाले को अच्छा सबक सिखाएंगे यासमीन जहां ने महिलाओं को फूल माला पहनकर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें जागरूक किया सतर्क किया ।

यास्मीन जहां ने कहा कि इस इस प्रयास से महिलाओं मे आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगी इस सभा में शामिल रही छाया रस्तोगी,नगर अध्यक्ष नाबागंज, कोषाध्यक्ष सुदेश कुमारी, शहरोज खान प्रवक्ता, सिद्दीक अहमद संरक्षक, मिथलेश कुमारी, दुर्गा देवी, सुनीता देवी, पुष्पा, सरिता देवी, तथा अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments