Homeउत्तर प्रदेशबरेली के राघव बैंक्विट हॉल में हरियाली तीज उत्सव की रही धूम,...

बरेली के राघव बैंक्विट हॉल में हरियाली तीज उत्सव की रही धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

हरियाली तीज उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उल्लास और पारंपरिक उत्सव के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोक संस्कृति, नृत्य, संगीत और पारिवारिक एकता का सुंदर संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव का माहौल देखने लायक रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती चन्द्रवती द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती विधोत्मा आजाद ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए हरियाली तीज पर्व के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि जिला मजिस्ट्रेट डॉ. राखी चौहान का श्रीमती रुचि गुप्ता ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। वहीं श्रीमती प्रज्ञा ने सह राज्य प्रभारी तथा श्रीमती गीता रानी ने जिला प्रभारी योगिता शर्मा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। अतिथियों ने महिलाओं और बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। आराध्या, लकी, पिंकी, गुड़िया, मीनू और मान्या ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को उत्साह और आनंद से भर दिया।

कार्यक्रम में रश्मि जोशी, रेखा सिंह, मंजूलता, वेबी, करिश्मा, संगीता, मुस्कान, मोनी, मीनाक्षी, कल्पना, स्वाति, कमलेश, सुरेन्द्र कौर, ज्योति, प्रिया, देवकी, अन्नू और आशा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने अपनी-अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और तीज पर्व की खुशियों को यादगार बना दिया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments