Homeउत्तर प्रदेशमोबाइल लूटकांड का कैंट पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल लूटकांड का कैंट पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बरेली । थाना कैंट पुलिस ने मोबाइल छीनने की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 01 जून 2026 को अहसान पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम टपरी, थाना नानपारा, जनपद बहराइच ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहनपुर की ओर से दुकान से सामान लेकर लौटते समय तीन अज्ञात युवकों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना कैंट में मुकदमा संख्या 268/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैंट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना का खुलासा करते हुए इसरार (30), शावेज (22) और सलीम उर्फ बाबू उर्फ बवाला (20) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी थाना कैंट क्षेत्र के दिरियान निजावत खां मोहल्ले के निवासी हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि नशे की लत के चलते पैसों की जरूरत पड़ने पर उन्होंने मारिया मीट फैक्ट्री के पास जंगल क्षेत्र में राहगीर का मोबाइल छीना था। आरोपियों ने बताया कि घटना के बाद वे चोरी की मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे और मोबाइल बेचकर पैसे बांटने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल फोन तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रोहित तोमर, प्रभारी उपनिरीक्षक प्रतीक तोमर, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल राजकुमार चौधरी, आरक्षी गौतम कुमार एवं आरक्षी अवधेश कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments