Homeउत्तर प्रदेशअफीम तस्करी में फंसाने की धमकी देकर 70 हजार रुपये वसूलने का...

अफीम तस्करी में फंसाने की धमकी देकर 70 हजार रुपये वसूलने का आरोप

 

सिरौली पुलिस पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से की शिकायत

गुलड़िया। सिरौली थाना पुलिस पर अफीम तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी देकर एक व्यक्ति से 70 हजार रुपये वसूलने और उसे रात में ही छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पीड़ित की पत्नी भूरी देवी ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात कर शिकायत की है। मंत्री ने रुपये वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।

शिकायत के अनुसार, गणेशपुर गांव निवासी सत्यपाल को गुरुवार रात करीब 11 बजे पुलिस पकड़कर थाने ले गई थी। वहां उसे बताया गया कि उसके साथी हरियाणा में अफीम तस्करी के मामले में पकड़े गए हैं और उसे भी इस मामले में फंसाया जा सकता है। आरोप है कि सत्यपाल को छोड़ने के एवज में 70 हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद रात में ही कथित तौर पर दलालों के जरिए रकम पहुंचाई गई और सत्यपाल को छोड़ दिया गया।

पीड़ित दंपती का आरोप है कि इसके बाद गांव के दो लोग और थाने का चौकीदार उनके घर पहुंचे और सत्यपाल को छोड़ने के बदले दो लाख रुपये की मांग की। मामले में हरियाणा पुलिस द्वारा भी सत्यपाल की तलाश किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने आरोपों से किया इनकार

वहीं सिरौली थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि थाने में ऐसे किसी व्यक्ति को पकड़कर नहीं लाया गया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments