Homeउत्तर प्रदेशगुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के विरोध में बरेली में किसानों का...

गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के विरोध में बरेली में किसानों का प्रदर्शन

मुड़िया अहमद नगर में धरना, सड़क जाम कर जताया विरोध; चढूनी की रिहाई की मांग

बरेली। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की हरियाणा में गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को बरेली के मुड़िया अहमद नगर में किसानों ने प्रदर्शन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी और जिला महासचिव अर्जुन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठे और सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने गुरनाम सिंह चढूनी को तत्काल रिहा करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि “सरकार जब डरती है तो पुलिस को आगे करती है।” उन्होंने कहा कि चढूनी की रिहाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

किसानों के अनुसार, हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन चल रहा था। इसी दौरान हरियाणा पुलिस की कार्रवाई को लेकर किसानों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने किसानों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की।

बरेली में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि किसान संगठनों के नेताओं की गिरफ्तारी से आंदोलन और तेज हो सकता है। उन्होंने सरकार से किसानों की मांगों पर बातचीत करने और गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments