
कॉल करने वाले ने बताया अपना नाम कुमार विनय, बातचीत में खुद को पत्रकार भी बताया; पत्रकारिता की आड़ में प्रचार कराने के आरोपों ने खड़े किए गंभीर सवाल।
बरेली। बरेली नगर निगम के PRO के नाम से शहर के तमाम लोगों के मोबाइल फोन में एक नंबर सेव होने का मामला चर्चा में है। लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि इस नंबर से लोगों को फोन कर उमेश गौतम के कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी जाती है और संपर्क किया जाता है। कई लोगों ने इसी पहचान के आधार पर उक्त नंबर अपने मोबाइल में सेव कर रखा था।
अब एक सवाल ये भी जिस व्यक्ति जो खुद को पत्रकार भी बताता है उसके कई फोटो सोशल मीडिया पर उमेश गौतम के साथ भी वायरल है तो इस बात से ये नकारा नहीं जा सकता कि इसके संबंध उमेश गौतम से नहीं है ।
मामले की वास्तविकता जानने के लिए कुछ लोगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उक्त नंबर पर कॉल की। जब कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति से पूछा गया कि आप कौन बोल रहे हैं, तो उसने अपना नाम कुमार विनय बताया। इस पर कॉल करने वालों ने कहा कि यह नंबर तो उमेश गौतम के PRO के नाम से सेव है। इस पर संबंधित व्यक्ति ने कथित तौर पर जवाब दिया कि हो सकता है कि इस नंबर से कॉल किया गया होगा। बातचीत के दौरान उसने खुद को पत्रकार भी बताया।
अब सबसे बड़ा सवाल—पत्रकारिता या किसी की पैरवी?
आखिर नगर निगम के PRO के नाम से यह नंबर लोगों के मोबाइल में कैसे सेव हुआ? क्या वास्तव में इस नंबर से उमेश गौतम के कार्यक्रमों के लिए लोगों को फोन किए जा रहे थे? यदि हां, तो इसके पीछे किसकी भूमिका है?
क्या कोई पत्रकार अपनी पत्रकारिता की पहचान का इस्तेमाल किसी व्यक्ति विशेष के कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए कर रहा है? क्या उमेश गौतम को इस पूरे मामले की जानकारी है या उनके नाम का इस्तेमाल कोई अन्य व्यक्ति कर रहा है?
शहर कोतवाल ने कहा—शिकायत दीजिए, कार्रवाई होगी या खबर चलाइए!
इस संबंध में जब शहर कोतवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में कोई शिकायत है तो लिखित शिकायत दीजिए, पुलिस कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता चाहे तो इस मामले को लेकर खबर प्रकाशित कर सकता है।
चौथा स्तंभ या प्रचार का माध्यम?
लोकतंत्र में पत्रकारिता को देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है। पत्रकार का दायित्व जनता की आवाज उठाना और व्यवस्था से सवाल करना है, न कि किसी व्यक्ति विशेष के प्रचार का माध्यम बनना।
अब सवाल यह है कि क्या पत्रकारिता की आड़ में जनता को फोन कर किसी का प्रचार किया जा रहा है? क्या इस पूरे मामले में उमेश गौतम की कोई भूमिका है? और यदि ऐसा नहीं है तो संबंधित नंबर का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति अपनी स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं करता?
शहर कोतवाल से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत दीजिए कार्यवाही होगी या खबर चलाइये
फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं। संबंधित व्यक्ति, उमेश गौतम और नगर निगम प्रशासन का पक्ष भी इस मामले में महत्वपूर्ण है।
जनता जानना चाहती है—पत्रकारिता जनता की आवाज है या किसी की निजी ब्रांडिंग का जरिया?


