Homeउत्तर प्रदेशबरेली : दीपावली पर बरेली पुलिस की अनूठी पहल, रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के...

बरेली : दीपावली पर बरेली पुलिस की अनूठी पहल, रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के घर पहुंचकर बांटी मिठाई और उपहार

बरेली। दीपावली के पावन पर्व पर बरेली पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खुशियां बांटीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के घर पहुंचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इसी क्रम में बरेली के गार्डन सिटी निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक राज कुमार सिंह के आवास पर बारादरी थाना प्रभारी (SHO) विजेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज मुनेंद्र सिंह पहुंचे। दोनों पुलिस अधिकारियों ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई और उपहार भेंट किए तथा उनका सम्मान किया।

इस आत्मीय मुलाकात से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक राज कुमार सिंह काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने इस सम्मान और अपनापन दिखाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज मुनेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया।

बरेली पुलिस की इस पहल की सराहना हो रही है। लंबे समय तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को त्योहार के अवसर पर याद करना और उनके घर पहुंचकर सम्मान देना पुलिस विभाग की संवेदनशीलता और अपने पूर्व कर्मियों के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

बरेली पुलिस की इस पहल ने साबित किया कि वर्दी से सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग से जुड़ा सम्मान और अपनापन बरकरार रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments