Homeउत्तर प्रदेशकराटे क्लास में गूंजा ‘हैप्पी बर्थडे’, छात्रा जया का धूमधाम से मनाया...

कराटे क्लास में गूंजा ‘हैप्पी बर्थडे’, छात्रा जया का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

बरेली। वाडो काई कराटे एसोसिएशन की कराटे क्लास में शनिवार को प्रशिक्षण का माहौल उस समय खुशी और उत्साह से भर गया, जब छात्रा जया का जन्मदिन पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में कराटे के साथ बच्चों की मस्ती, डांस और खुशियों का शानदार संगम देखने को मिला।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मुख्य प्रशिक्षक सिहान बाबूराम सिंह ने जया के साथ केक काटकर जन्मदिन समारोह की शुरुआत की। जैसे ही केक कटा, कराटे क्लास में मौजूद बच्चों ने तालियों और जन्मदिन के गीत के साथ जया को बधाई दी। इसके बाद सभी बच्चों ने मिलकर केक खाया और जया को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन की खुशी में बच्चों ने जमकर गाने गाए और डांस किया। तनिष्क सार्थक पांडे, पवित्र पांडे, शिवांश, आयुष , संस्कृति पांडे, ध्रुव , रुद्र राणा, अनुराधा, पार्थ सिंह सहित कराटे क्लास के सभी बच्चों ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य प्रशिक्षक सिहान बाबूराम सिंह ने जया को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा और शारीरिक फिटनेस का प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित करता है।

जया के जन्मदिन पर आयोजित इस छोटे से समारोह ने कराटे क्लास को खुशियों से भर दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और यादगार पलों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। अंत में सभी ने जया के स्वस्थ, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments