कुतुबखाना पुल के ऊपर से पत्थर गिरा, महिला घायल

बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन कुतुबखाना पुल के ऊपर से पत्थर गिर जाने से महिला घायल हो गई। महिला को क्षेत्र वासियों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

थाना इज्जत नगर क्षेत्र के कर्मचारी नगर प्रेम नर्सरी बाली गली निवासी मनोज कुमार चंदेल की पत्नी 42 वर्षीय मधु कुतुबखाना बाजार सामान की खरीदारी करने आई थी। वह कुतुबखाना पुल के नीचे से निकल रही थी। तभी पुल के निर्माण कार्य के समय ऊपर से पत्थर महिला के सिर पर गिरा। दुर्घटना में महिला घायल हो गई।

पीड़ित महिला ने कहा कि पुल के निर्माण कार्य के दौरान कर्मचारियो को रास्ता बन्द करना चाहिए था। रास्ता बन्द नहीं किया गया। इस कारण उसके सिर पर पत्थर गिरा। महिला के सिर में दो टाके आये है।

Share News