दिल्ली भाजपा के अधिवेशन में बरेली से भी पहुंचे पदाधिकारी

बरेली। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में चल रहा है । इस अधिवेशन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नोएडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई प्रदेशो के सीएम मंत्री सांसद विधायक हिस्सा ले रहे हैं।

बरेली से भी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुगर्विजय सिंह शाक्य, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल समेत तमाम नेताओं ने अधिवेशन में प्रतिभाग किया।भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2024 के चुनाव में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को घर-घर जाकर यह आवाहन करना है कि भाजपा सरकार ने समस्त योजनाओं का लाभ दिया है। लाभार्थियों के घर जाकर उनसे सीधे संवाद करना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक भारतीयों को मुफ्त राशन वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का घर मिला। जल जीवन मिशन में 14 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचा। 100% घर में बिजली पहुंची। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 53 लाख रेडी पटरी वालों को लोन का वितरण किया गया। 51 करोड़ से अधिक जनधन खाता खोलकर गरीबों को बैंक व्यवस्था से जोड़ा गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना में 11.8 करोड़ से अधिक किसानों को 2.8 लाख करोड रुपए से अधिक की सीधी आर्थिक मदद की गई। 10 करोड़ से अधिक मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए गए। 12 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया। आयुष्मान भारत के तहत 55 करोड़ लाभार्थियों को ₹5 लाख का स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्र को प्रथम रखा।भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। डिजिटल लेनदेन में यह नंबर एक है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आतंकी हमले में कमी आई है। पर्यटन में बढ़ोत्तरी हुई है। वहां लोकसभा विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% सीट आरक्षित की गई है। चंद्र 3 के साथ दक्षिण दक्षिणी चंद्र ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बना। भारत की अध्यक्षता में G20 शिखर सम्मेलन 2023 का सफल आयोजन हुआ। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण विधिवत किया गया। कोरोना काल में मध्य भारत मिशन के तहत 2.97 करोड़ लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। सूडान यूक्रेन लीबिया और यमन से लगभग 3000 से अधिक भारतीयों को भी बचाया गया। हमारे देश में हवाई अड्डा की संख्या दोगुनी हो चुकी है। 2047 तक 4.5 00 और ट्रेनों के लक्ष्य के साथ 41 परिचालित बंदे भारत ट्रेन संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत विश्व गुरु की ओर पहुंचने वाला है। जनता के पास जाकर भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लेना है।

कैंट विधायक समेत कई पदाधिकारी भी दिल्ली पहुंचे

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बरेली जिले और महानगर के अध्यक्ष ने भी सहभागिता की है। बरेली से कैंट विधायक और भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने दिल्ली से बताया कि अधिवेशन में बरेली से जितने भी पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि आपेक्षित थे, सभी की उपस्थिति शत प्रतिशत रही है। अधिवेशन में लगभग 1200 भाजपा कार्यकर्ता आए हैं। जय श्री राम के उदघोष तथा मोदी की गारंटी अधिवेशन के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

Share News