देश और प्रदेश में चल रही संविधान को खत्म करने की साजिश 

बदायूं। शहर के मोहल्ला नेकपुर स्थित अम्बेडकर पार्क बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी  (समाजवादी) पार्टी द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा चंद्रा मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने भाजपा की नीतियों पर निशाना साधा।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने  कहा कि प्रदेश एवं देश में भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने की घिनौनी साजिश कर रही है। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों एवं सामान्य वर्ग के गरीब वर्ग को गुलाम बनाने की साजिश भाजपा द्वारा पूर्व रचित हैं। वाहिनी के जिला अध्यक्ष मोर सिंह जाटव ने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीति के तहत कार्य कर रही है। जिला सचिव राजेंद्र सिंह जाटव ने कहा कि सत्ता में विराजमान पार्टी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। इस दौरान वाहिनी की जिला कमेटी, विधानसभा कमेटियों का गठन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव की संस्तुति के आधार पर किया गया।
इस मौके पर राजेंद्र सिंह जाटव, रितेश भारतीय, अविचंद सागर,अवनीश कुमार, महेश चंद्र,ऋषिदेव, सी एल गौतम, राजू, किशोरी लाल शाक्य, महेंद्र पाल, सचिन, किशनवीर सिंह, संतोष कश्यप, नरेश चन्द्र, सूरजपाल सिंह, सचिन कुमार, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
Share News