बदायूं में सौ साल की बुजुर्ग महिला ने डाला वोट

बदायूं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स के जवानों की तैनाती होती है। लोकतंत्र के पर्व पर शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज पर एक जवान सौ साल की महिला का मतदान करने में सहारा बना।

 

परिजनों के अनुसार मोहल्ला खंडसारी निवासी सद्दीकन लगभग सौ साल की हैं। उनकी बेटी शबनम उन्हें वोट डलवाने के लिए ई-रिक्शा से मतदान केंद्र तक लेकर आईं। जहां व्हीलचेयर पर बैठाने के बाद आगे बढ़ाने में परेशानी हुई तो वहां मौजूद एक जवान महिला का सहारा बना। उसने सद्दीकन को बूथ तक पहुंचाया। तब जाकर महिला ने वोट किया।

Share News