महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बरेली छावनी परिषद ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नारी स्किल सेंटर का शुभारंभ किया। शनिवार को आयोजित भव्य समारोह में AWWA की जोनल अध्यक्ष श्रीमती राजबीर गिल ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह, श्रीमती सुखमनी सिंह, श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती शीना खान एवं श्रीमती सोनू सक्सेना सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उद्घाटन समारोह में AWWA की सदस्याओं, स्थानीय महिलाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बरेली छावनी परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस महत्वाकांक्षी केंद्र की परिकल्पना एवं डिजाइन डॉ. तनु जैन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बरेली छावनी परिषद द्वारा की गई है। नारी स्किल सेंटर महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगा। यहां महिलाओं को कौशल विकास, उद्यमिता, स्वरोजगार और क्षमता निर्माण से जुड़े प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं का सशक्त होना केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। नारी स्किल सेंटर महिलाओं को नई पहचान, नए अवसर और आत्मविश्वास प्रदान करेगा। यह केंद्र उन्हें अपने हुनर को निखारने, रोजगार के अवसर प्राप्त करने और सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करेगा।
अतिथियों ने बरेली छावनी परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी मॉडल साबित होगा। आने वाले समय में यह संस्थान कौशल संवर्धन, उद्यमिता विकास और सामुदायिक उत्थान का प्रमुख केंद्र बनकर क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगा।
नारी शक्ति को आत्मनिर्भरता से जोड़ने की यह पहल बरेली छावनी परिषद की समावेशी विकास, सामाजिक समानता और महिला उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। यह केंद्र महिलाओं के सपनों को नई दिशा देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा


