Homeउत्तराखंडनैनीताल में उधम सिंह नगर के कराटे खिलाड़ियों का जलवा, रिया रावत...

नैनीताल में उधम सिंह नगर के कराटे खिलाड़ियों का जलवा, रिया रावत ने दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में 28 जून को आयोजित 25वीं नॉर्थ इंडिया वादो काई कराटे चैंपियनशिप में उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के बरेली, नोएडा, लखनऊ और वाराणसी सहित विभिन्न राज्यों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

 

 

उधम सिंह नगर के कराटे कोच मिंटू सैनी के कुशल मार्गदर्शन में खेलते हुए रिया रावत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश और हरियाणा के मजबूत खिलाड़ियों को पराजित कर काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया। रिया की इस शानदार सफलता ने उधम सिंह नगर और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया।

इसी प्रतियोगिता में अंश रावत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए काता में स्वर्ण पदक तथा कुमिते में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं संगम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए काता में स्वर्ण पदक और कुमिते में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में नॉर्थ इंडिया चीफ शिहान उदयवीर सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच मिंटू सैनी ने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत ही सफलता की कुंजी है। खिलाड़ियों की इस शानदार जीत पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments