Homeउत्तर प्रदेशलाल फाटक-चनेहटी रोड पर सड़क पर खड़े ट्रक-ट्रैक्टर ट्रॉलियां बनीं मुसीबत

लाल फाटक-चनेहटी रोड पर सड़क पर खड़े ट्रक-ट्रैक्टर ट्रॉलियां बनीं मुसीबत

चनेहटी बाजार के दिनों में बढ़ जाता है जाम, राहगीरों को हादसे का भी डर

बरेली। लाल फाटक से चनेहटी जाने वाले मार्ग पर सड़क पर लाइन से खड़े ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगातार यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। सड़क पर भारी वाहनों के खड़े रहने से मार्ग संकरा हो जाता है और आने-जाने वाले वाहनो को निकलने में काफी दिक्कत होती है।

सोमवार और बृहस्पतिवार को चनेहटी में बाजार लगने के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। बाजार में सब्जी व अन्य सामान खरीदने के लिए शाम के समय बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़क से हटाकर किनारे या निर्धारित स्थान पर खड़ा करने के बजाय सीधे सड़क पर खड़ा कर दिया जाता है। बाजार के समय आने वाले कुछ अन्य ट्रक चालक भी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किए बिना सड़क किनारे छोड़कर चले जाते हैं। इससे सड़क पर आवागमन के लिए जगह कम बचती है।

सड़क पर खड़े वाहनों से हादसे की आशंका

लोगों का कहना है कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े भारी वाहनों के कारण सामने से आने वाले वाहन कई बार स्पष्ट दिखाई नहीं देते। खासकर शाम के समय बाजार की भीड़, पैदल राहगीरों, दोपहिया वाहनों और भारी वाहनों की आवाजाही के बीच किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो किसी गंभीर दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदार विभाग जागेगा।

स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि लाल फाटक-चनेहटी रोड पर सड़क पर खड़े ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तत्काल हटवाया जाए। सोमवार और बृहस्पतिवार को बाजार के समय विशेष यातायात व्यवस्था की जाए तथा सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को जाम के साथ-साथ संभावित हादसों से भी राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments