Homeउत्तर प्रदेश21 अगस्त को वृक्षारोपण एवं नकटिया नदी पुनर्जीवन अभियान से बदलेगा पर्यावरण...

21 अगस्त को वृक्षारोपण एवं नकटिया नदी पुनर्जीवन अभियान से बदलेगा पर्यावरण संरक्षण का स्वरूप

पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना की उपस्थिति में बरेली में हरियाली और जल संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल

बरेली। पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार और जल स्रोतों के पुनर्जीवन को नई गति देने के उद्देश्य से बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा 21 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे एक भव्य पर्यावरणीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही, लंबे समय से उपेक्षित नकटिया नदी के पुनर्जीवन की दिशा में ठोस और प्रभावी कदमों की शुरुआत भी की जाएगी।

 

नकटिया नदी पुनर्जीवन योजना के अंतर्गत नदी की स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने, तटवर्ती क्षेत्रों में हरित पट्टी के विकास, वर्षा जल संरक्षण, व्यापक वृक्षारोपण तथा नदी की पारिस्थितिकी को पुनर्स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य नदी को उसके प्राकृतिक स्वरूप में लौटाना और आसपास के पर्यावरण को संतुलित एवं समृद्ध बनाना है।

 

बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन ने बताया कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि एक दीर्घकालिक पर्यावरणीय परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका लक्ष्य ऐसी स्थायी हरित व्यवस्था विकसित करना है, जो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, सुरक्षित जल स्रोत और समृद्ध जैव-विविधता प्रदान कर सके।

 

कैंटोनमेंट बोर्ड की यह संयुक्त पहल वृक्षारोपण, जल संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और नदी पुनर्जीवन को एक साथ जोड़ते हुए बरेली कैंटोनमेंट क्षेत्र को अधिक स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments