Homeउत्तर प्रदेशसपा कार्यकर्ता ने पूर्व कोषाध्यक्ष पर रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का लगाया आरोप,...

सपा कार्यकर्ता ने पूर्व कोषाध्यक्ष पर रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर

बरेली। समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक यादव पर रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने तथा आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की मांग की गई है।

तहरीर के अनुसार, सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बेनीपुर चौधरी निवासी अनुज मौर्य ने बताया कि वह 1 जुलाई 2026 को मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने बिना किसी कारण अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए रिवॉल्वर निकाल ली और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी के खिलाफ एक महिला की जमीन पर कब्जा करने का मुकदमा पहले से दर्ज है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी के इस व्यवहार से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

अनुज मौर्य ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई, गुंडा एक्ट लगाने और उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments