Homeउत्तर प्रदेशमुरादाबाद के डीएम का अनोखा अंदाज: बैठक के बीच कराया '5 मिनट...

मुरादाबाद के डीएम का अनोखा अंदाज: बैठक के बीच कराया ‘5 मिनट योग ब्रेक’, वीडियो हुआ वायरल

मुरादाबाद। के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ कुर्सी पर बैठे-बैठे योगाभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह अनोखा प्रयास लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को “5 मिनट योग ब्रेक” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि व्यस्त कार्यशैली के बीच कुछ मिनट का योग न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि कार्यक्षमता, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।

डीएम डॉ. पैंसिया ने कहा कि कार्यालयों में लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए ऐसे छोटे-छोटे योग सत्र बेहद लाभदायक साबित हो सकते हैं। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा कार्यस्थल का वातावरण भी अधिक सकारात्मक बनता है।

बैठक में मौजूद अधिकारियों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया और इसे एक उपयोगी पहल बताया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

डीएम की इस पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। कई लोग इसे सरकारी कार्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments