Homeउत्तर प्रदेशअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम अविनाश सिंह ने...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम अविनाश सिंह ने की व्यापक समीक्षा

बरेली। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य, सफल एवं

सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं, यातायात प्रबंधन एवं जनसहभागिता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि योग दिवस का आयोजन किसी भी प्रकार की बाधा के बिना संपन्न हो सके।

 

  1. डीएम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक है। ऐसे में कार्यक्रम को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों को योग दिवस से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments