Homeउत्तर प्रदेशहरियाली तीज महोत्सव में छाया उल्लास, श्रुति सक्सेना बनीं तीज क्वीन

हरियाली तीज महोत्सव में छाया उल्लास, श्रुति सक्सेना बनीं तीज क्वीन

बरेली। रोटरी क्लब बांस बरेली की ओर से क्लब गुरु पीएचएफ रोटेरियन प्रेम प्रकाश गुप्ता के निवास पर हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों, गीत-संगीत, नृत्य, हास्य और मनोरंजक प्रतियोगिताओं से सजे इस आयोजन में रोटेरियन एवं रोटरी ऐन्स ने जमकर उत्साह दिखाया। पूरे कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, सौहार्द और खुशियों की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ रोटेरियन रोहित राकेश के हास्य-व्यंग्य काव्य पाठ से हुआ। उनकी प्रस्तुति ने माहौल को खुशनुमा बना दिया और उपस्थित लोग ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए। इसके बाद टूथपिक गेम और बैलून गेम समेत कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। टूथपिक गेम में रोटेरियन सुभाष अग्रवाल एवं श्रीमती कल्पना अग्रवाल ने जीत हासिल की, जबकि बैलून गेम में रोटेरियन यश अग्रवाल एवं श्रीमती साक्षी अग्रवाल विजेता रहे।

रोचक प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

कान में कनौतिया प्रतियोगिता में प्रतिमा अग्रवाल, अनमैच्ड गारमेंट में नीलू अग्रवाल, ग्रीन अंगूठी में कल्पना अग्रवाल, मेहंदी में पति का नाम प्रतियोगिता में साक्षी अग्रवाल, बेस्ट हेयरस्टाइल में कामिनी मैसी, पैरों में आलता में रति अग्रवाल, पर्स में बिल में रोहित राकेश, पर्स में ₹20 का सिक्का प्रतियोगिता में अंशु अग्रवाल और नजर कवच में मनीष रस्तोगी विजेता रहे।

गीत-संगीत और नृत्य ने जमाया रंग

महोत्सव में संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। रोटेरियन सुनील मैसी की गीत प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद उर्जा अग्रवाल एवं गौरी रस्तोगी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

श्रुति सक्सेना के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। इसके लिए कल्पना अग्रवाल, मधुलिना गुप्ता और श्रुति सक्सेना अंतिम तीन प्रतिभागियों के रूप में चुनी गईं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से दांपत्य जीवन, श्रृंगार और परिधान से जुड़े रोचक सवाल पूछे गए। प्रतिभागियों की प्रस्तुति और जवाबों के आधार पर श्रीमती श्रुति सक्सेना को तीज क्वीन चुना गया।

समय की पाबंदी के लिए कल्पना अग्रवाल, मधुर अग्रवाल एवं राखी अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अभय कुमार अग्रवाल, सचिव रोटेरियन विजय शंकर मिश्रा, क्लब गुरु रोटेरियन प्रेम प्रकाश गुप्ता, रोटेरियन पीएचएफ वी.पी. खंडेलवाल, रोटेरियन पीएचएफ सुभाष अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, गौरव खंडेलवाल, राजेश अग्रवाल, रोहित राकेश, सुनील मैसी, प्रशांत सक्सेना, आलोक अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, मनीष रस्तोगी, यश अग्रवाल, कार्यक्रम चेयरमैन रोटेरियन योगेंद्र अग्रवाल एवं उमंग अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की समन्वयक गुंजन तिक्खा रहीं।

रोटरी ऐन्स मधुलिना गुप्ता, अंशु अग्रवाल, श्रुति सक्सेना, कामिनी मैसी, पूजा अग्रवाल, नीलू अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, राखी रस्तोगी, रति अग्रवाल, शीतल मिश्रा एवं प्रतिमा अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट चाट पार्टी का आनंद लिया। आयोजन में शामिल सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए क्लब गुरु रोटेरियन प्रेम प्रकाश गुप्ता एवं आयोजक टीम का आभार व्यक्त किया। हरियाली तीज का यह उत्सव हंसी, उमंग और आपसी भाईचारे की यादगार छाप छोड़ गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments