Homeउत्तर प्रदेशबरेली: युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में...

बरेली: युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली


बरेली । प्रेमनगर थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सुभाषनगर निवासी बृजेश मिश्रा एडवोकेट ने थाना प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30/31 मई 2026 की रात वह अपने मामा के साथ गांव से लौटे थे। इस दौरान गुलाबनगर में उनके मामा के घर के बाहर बिलाल घोसी ने उन्हें जबरन खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उनकी मामी रानी शर्मा के साथ मारपीट की और चाकू उनके गले पर रख दिया। जब बृजेश मिश्रा बचाव के लिए आगे आए तो आरोपी ने उनकी पीठ पर चाकू से दो वार कर उन्हें घायल कर दिया।

घटना के संबंध में थाना प्रेमनगर में एफआईआर संख्या 232/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

रविवार देर रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बिलाल घोसी पुत्र मोहम्मद रजा निवासी गुलाबनगर घोसियान मस्जिद, थाना प्रेमनगर जनकपुरी स्थित पुरानी रेलवे लाइन के पास देखा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिलाल घोसी के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) तथा चाकूबाजी की घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, चोरी, धोखाधड़ी समेत करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के संबंध में भी अलग से मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments