Homeउत्तर प्रदेशगोसेवा और कौमी एकता का संदेश: प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए...

गोसेवा और कौमी एकता का संदेश: प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए हुई विशेष दुआ

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बरेली में गोसेवा और कौमी एकता का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आला हजरत हॉस्पिटल रोड स्थित खिदमत हॉस्पिटल के निकट आशियाना कॉलोनी गेट पर गर्मी से राहत दिलाने के लिए गोवंश के लिए पानी पीने हेतु विशेष कुंड की व्यवस्था की गई।

आयोजकों ने बताया कि यह सेवा कार्य प्यासे गोवंश की सेवा और संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किया गया है। कार्यक्रम के दौरान देश की खुशहाली, विकास और सामाजिक सौहार्द की कामना की गई।

इसके पश्चात दरगाह शादानआ वली पर चादरपोशी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और देश को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए विशेष दुआ की गई। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल नेतृत्व और भविष्य में भी जनसेवा के अवसर प्राप्त होने की कामना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने की। इस अवसर पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर देश में अमन, शांति, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रार्थना की।

नदीम इकबाल ने कहा कि देश की प्रगति और समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी धर्मों और वर्गों का एकजुट होना आवश्यक है। कार्यक्रम में पीस कमेटी ऑफ इंडिया की पूरी टीम उपस्थित रही। वहीं गुरु जनार्दन आचार्य एवं सिविल कमांडो के आशीर्वाद से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments