Homeउत्तर प्रदेशगुजरात के अहमदाबाद से सामने आ रही है, जहां साबरमती रेलवे यार्ड...

गुजरात के अहमदाबाद से सामने आ रही है, जहां साबरमती रेलवे यार्ड में खड़ी एक ट्रेन के कोच में अचानक भीषण आग लग गई।

गुजरात । के अहमदाबाद से सामने आ रही है,देखते ही देखते आग ने पूरे डिब्बे को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।

 

गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे यार्ड में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यार्ड में खड़े एक ट्रेन के कोच में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने पूरे डिब्बे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे रेलवे यार्ड में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही रेलवे अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर आसपास के कोचों को सुरक्षित कराया, ताकि आग आगे न फैल सके।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से कोच को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

फिलहाल सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह और नुकसान का सही आकलन जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments