बरेली में दंगा मामले के मुख्य आरोपी और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी कुर्क की गई संपत्ति पर कोर्ट के आदेश के तहत रिसीवर नियुक्त कर दिया है। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए।
प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। मौके पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे तथा पूरी प्रक्रिया को कानून के दायरे में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
गौरतलब है कि दंगा मामले में आरोपी मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ पहले भी प्रशासनिक कार्रवाई की जा चुकी है। उनके करीबियों की कथित अवैध संपत्तियों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी पूर्व में की गई थी।
जिला प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी


