Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी डकैत जितेंद्र...

बदायूं में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू ढेर, पुलिस पर की थी फायरिंग

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस को बड़ी
सफलता मिली है। 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह कार्रवाई डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात चेकिंग अभियान के दौरान की गईं

 

 

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें जितेंद्र उर्फ ढालू गोली लगने से ढेर हो गया।

 

मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली से शेखूपुर चौकी प्रभारी नीरज कुमार और कांस्टेबल अविनाश घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि मारा गया बदमाश 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी था और 19 मई को इस्लामनगर थाना क्षेत्र में हुई चर्चित डकैती की वारदात में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ डकैती समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

 

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, जिंदा व खोखे कारतूस तथा डकैती से जुड़े जेवर बरामद किए हैं। पुलिस बरामदगी और बदमाश के आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

 

इस एनकाउंटर को बदायूं पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे जिले में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments