Homeउत्तर प्रदेशफूल बाग पार्क में उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

फूल बाग पार्क में उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बरेली, 21 जून बरेली कैंट स्थित फूल बाग पार्क में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 

 

कार्यक्रम में डॉ. योगाचार्य रामफल पांडे, बृजेश कुमार पाठक, राजेंद्र सिंह, मुन्ना लाल, रामनाथ, कौशलेंद्र, यादराम, राजीव गुप्ता, विश्राम सिंह, वेदप्रकाश, श्रीमती कृष्णा गांधी, श्रीमती शशि, पी.आर. त्यागी, आर.एन. शर्मा, शिशुपाल, रजनीश जी, कैलाश मौर्य, संतपाल यादव, जे.एस. भंडारी, एसआई मनफूल सिंह, मनबीर सिंह, प्रेमपाल राजपूत, लक्ष्मी राजपूत, श्रीमती मधु, देवेंद्र वर्मा, हिमांशु वर्मा, रामबीर प्रजापति, मोरपाल सिंह, श्याम कपूर, दिनेश कुमार सिंह एवं ए.के. चड्ढा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना की और नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोगी भारत के संदेश के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments