Homeउत्तर प्रदेशपूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा पर पुलिस का शिकंजा , पत्नी समेत 11...

पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा पर पुलिस का शिकंजा , पत्नी समेत 11 लोगों पर नया मुकदमा

बरेली। पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज होने के बाद उनके विरुद्ध दर्ज मामलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। हाल ही में पुलिस ने उनकी क्लास-बी हिस्ट्रीशीट भी खोल दी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब इतने वर्षों से उनके खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज होते रहे, तो आखिर अब जाकर सख्त कार्रवाई क्यों शुरू हुई?

18 मुकदमे, अब खुली हिस्ट्रीशीट: आखिर इतने वर्षों तक सुरकेश शर्मा पर बड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हुई,लगातार बढ़ते मुकदमों के बावजूद सख्त कार्रवाई में देरी क्यों? सुरकेश शर्मा मामले में उठ रहे सवाल “आखिर किसके संरक्षण में था अभी तक ? 

फर्जी मुकदमों में फंसाने, रंगदारी वसूली और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप

ताजा मामले में भमोरा थाना क्षेत्र में सुरकेश शर्मा की पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने, धमकी देने और धन उगाही जैसे कृत्यों को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुरकेश शर्मा के खिलाफ पहले से 17 मुकदमे दर्ज थे। अब 18वां मुकदमा दर्ज होने और हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आम लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि यदि आरोप इतने गंभीर थे तो पहले प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

हालांकि, इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी व्यक्ति या अधिकारी के संरक्षण में होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन लगातार बढ़ते मुकदमों और अब शुरू हुई सख्त कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब निगाहें इस बात पर हैं कि विभागीय और पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या लंबे समय से उठ रहे सवालों के जवाब मिल पाते हैं या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments