Homeउत्तर प्रदेशबदायूं: बरेली-मथुरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 महिलाओं की मौत, 3...

बदायूं: बरेली-मथुरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 महिलाओं की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने हुई भिड़ंत के बीच एक ई-रिक्शा फंस गया, जिससे उसमें सवार 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं एक शादी समारोह में भात मांगने जा रही थीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा दोनों ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है। गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं एक शादी समारोह में भात मांगने जा रही थीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा दोनों ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments