थम गये चुनाव प्रचार प्रसार के पहिए, अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

बदायूं। लोकसभा चुनाव के लिए रविवार की शाम पांच बजते ही चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अंतिम दिन मतदाताओं को रिझाने के लिए राजनीतिक दलों के द्वारा ताकत झोंक दी गई। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर रोड शो करने के साथ जनसंपर्क भी किया। सोमवार को पोलिंग पार्टियां मंडी समिति स्थल से रवाना की जाएंगी। सात मई की सुबह सात बजे से जिले के 2577 पोलिंग बूथों पर 24 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

बदायूं और आंवला संसदीय सीट पर तीसरे चरण में सात मई को वोट डाले जाएंगे। बदायूं लोकसभा सीट में जिले की चार विधानसभा क्षेत्र और आंवला सीट में दो विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक चुनाव आयोग ने सभी दलों को प्रचार प्रसार के लिए पांच मई की शाम पांच बजे तक का समय दिया था। जो शाम होते ही थम गया। हुए सात मई मंगलवार को सुबह सात बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए सोमवार को मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वैभव शर्मा ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग के निर्देश पर लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इधर लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के अंतिम दिन रविवार को सभी प्रत्याशियों द्वारा पूरी ताकत झोंक दी गई। प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं की 50-50 टीमें बनाकर प्रचार प्रसार कराया गया। भाजपा प्रत्याशी की ओर से शहर में रोड शो निकाला गया। तो वहीं गठबंधन और बसपा प्रत्याशी जनसंपर्क में लगे रहे। शाम पांच बजे के बाद प्रशासन ने प्रसार पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। सोमवार को मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।

मंडी समिति से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

बदायूं लोकसभा सीट और आंवला सीट पर मतदान कराने के लिए ककराला रोड स्थित मंडी समिति से सुबह सात बजे से जिला प्रशासन पोलिंग पार्टियों को रवाना करेगा। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित बूथों पर पहुंच जाएंगी। जिले की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान कराने के लिए 2577 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं।

बदायूं की चार और आंवला में दो विधानसभाओं में होगा मतदान

जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। इनमें से चार बदायूं, बिल्सी, बिसौली और सहसवान विधानसभा में बदायूं संसदीय सीट में शामिल हैं। वहीं दातागंज तथा शेखूपुर में आंवला संसदीय सीट पर मतदान होना है। मतदान संपन्न कराने के लिए 2577 बूथों पर सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कर लिया गया है।

15 हजार से अधिक कर्मचारी कराएंगे मतदान संपन्न

लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए 15 हजार से अधिक विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय शामिल हैं। इसके अलावा 225 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 25 जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

सोमवार को मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवानगी कराई जाएगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। 10 फीसदी कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है।

मनोज कुमार,

जिला निर्वाचन अधिकारी 

Share News