अटारी मिनी सचिवालय में प्रधान संघ अध्यक्ष ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

लखनऊ/माल । बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अपने मिनी सचिवालय अटारी में प्लान इंडिया के माध्यम से राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में व्याप्त लैंगिक असमानताओं के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस, जो हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य भारतीय समाज में लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके अधिकारों व शिक्षा को बढ़ावा देना है। लैंगिक असमानता, लिंग-चयनात्मक गर्भपात और लड़कियों के खिलाफ भेदभाव जैसे मुद्दों को संबोधित करना।

इस दिन का उत्सव लड़‌कियों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें सशक्त बनाने के महत्व पर जोर देता है। कार्यक्रम के माध्यम से लड़‌कियों और लड़कों को लैंगिक समानता, लड़कियों के अधिकार और साइबरस्पेस में लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम जैसे विषयों पर चर्चा की गई। लड़कियों और लड़कों को एक साइबर सुरक्षा स्कोरकार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्लान इंडिया से शिवा सिंह (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर),राजकमल सिंह, प्रशांत तिवारी, रवीन्द्र कुमार मौर्य, अर्चना सिंह, लखेन्द्र व माल क्षेत्र के अभिभावक बालक व बालिकाएं उपस्थित रहे |

Share News