मिट्टी का थाम के नीचे दबकर बच्ची की मौत

बदायूं : थाना उसहैत क्षेत्र के गांव गुढ़ाना में मिट्टी का थाम छह साल की बच्ची के ऊपर गिर गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बुधवार दोपहर लगभग चार बजे गांव गुढ़ाना निवासी कीर्तिमल की छह साल की बेटी रूबी छत पर घर पर खेल रही थी। इसी दौरान छत पर मिट्टी से बना थाम अचानक टूट गया और रूबी के ऊपर जा गिरा।

तेज आवाज होने पर कीर्तिमल दौड़कर छत पर पहुंचे। रूबी गंभीर रूप से घायल पड़ी थी। वह चिल्लाने लगे। मोहल्ले के लोग पहुंच गए। थाम से बच्ची को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत पर चीत्कार मच गया।

Share News