भतीजे ने ताई से किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़ा आरोपी

28 दिसंबर को घर पर अकेली देखकर ताई के घर में घुसकर की मारपीट और दुष्कर्म


बदायूं। एक युवक ने अपनी सगी ताई के घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से ताई ने पुलिस से सिर्फ मारपीट की ही शिकायत की। पुलिस ने आरोपी नशे की हालत में गिरफ्तार किया। उसे ताई की शिकायत के बारे में बताया तो उसने ताई को उल्टा बोला। पुलिस ने पीड़िता को बुलाकर बयान लिए तो उसने अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपी को जेल भेजा।

थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग महिला ने थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि उनके पति की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने घर पर अकेली रहती है। उनका बेटा बाहर रहता है और बेटी की शादी कर चुकी हैं। आरोप है कि उनके घर के पास में रहने वाला उनका भतीजा 28 दिसंबर की रात उनके घर में घुस आया था। वह शराब के नशे में धुत था। वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया और धमकाया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश की। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उस दौरान वह नशे में धुत था। उसके ताई के शिकायत करने के बारे में बताया तो वह ताई के बार में उल्टा बोलने लगा। पुलिस ने शिकायत करने वाली महिला को बुलाया। महिला ने कहा कि उसने घर में घुसकर उसे दबोचा था। जबरन गलत काम किया। बदनामी के डर से उसने किसी को नहीं बताया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए जेल भेज दिया है।

महिला ने उसके साथ मारपीट की बात कही थी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो मामला दूसरा निकला। महिला ने अपने बयान में उसके साथ दुष्कर्म होने की बात कही है। बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अब कोर्ट में बयान दर्ज किए जाएंगे।

धर्मेंद्र सिंह, वजीरगंज इंस्पेक्टर

Share News