विभिन्न अकादमियों के खिलाड़ियों ने दिखाई तकनीक और आत्मविश्वास, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय कुमार ने लिया परीक्षण
बरेली। बरेली ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आज आयोजित कलर बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीक और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। शहर की विभिन्न ताइक्वांडो अकादमियों से पहुंचे करीब 70 खिलाड़ियों ने अलग-अलग श्रेणियों में बेल्ट टेस्ट देकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया।
आयोजन में बरेली एयरफोर्स ताइक्वांडो अकैडमी, कुर्मांचल नगर ताइक्वांडो अकैडमी, हार्मनी ताइक्वांडो अकैडमी, मेगा हाइट ताइक्वांडो अकैडमी और एल्डिगो सिटी ताइक्वांडो अकैडमी समेत अन्य अकादमियों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने येलो, ग्रीन, ग्रीन वन, ब्लू, ब्लू वन, रेड और रेड वन बेल्ट के लिए टेस्ट दिया।
खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
येलो बेल्ट वर्ग में शानवी ठाकुर, राघव शर्मा, शौर्य सिंह, मनस्वी, अथर्व तिवारी, सोबेरिया गुप्ता, रियानया गुप्ता, सार्थक सिंह, रिशांक सक्सेना, चित्रांश तोमर, शंकर शन वरसेनी, मनस्वी सक्सेना, सम्राट चौहान, कनक मिश्रा, ट्रिज्ञानसी सागर, अबराज सिंह, अहाना बरतारिया, देवांश पाठक, मानविका सिंह, कामाक्षी अग्रवाल, विध्यान अग्रवाल, आरव अवस्थी, अस्तित्व सक्सेना और आद्या सक्सेना ने प्रतिभाग किया।
ग्रीन बेल्ट में अक्षित कुमार, निष्ठा कापड़ी, अहाना सिंह, बाची अग्रवाल, शांभवी शर्मा, अवयान सिंह, अजिंक्य रियान मौर्य, रिदम मौर्य, कामाक्षी अग्रवाल और विधयान अग्रवाल ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन किया।
ग्रीन वन बेल्ट में अनाया नगरकोटी, यशवंत सिंह वरगली, मन्नत जोशी, निष्ठा मिश्रा, आशवी बोरा और आराध्या शर्मा ने टेस्ट दिया। वहीं ब्लू बेल्ट वर्ग में शानवी, सुमाया, केशव, अंश सागर और मिस्टी सागर ने प्रतिभाग किया। ब्लू वन बेल्ट में दीपांशी, आराध्या और आरना श्रीवास्तव सहित अन्य खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने परखी खिलाड़ियों की प्रतिभा
कलर बेल्ट टेस्ट के मुख्य परीक्षक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय कुमार रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की ताइक्वांडो तकनीक, अनुशासन, फिटनेस, आत्मविश्वास और प्रदर्शन को परखा। खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ टेस्ट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर ताइक्वांडो कोच प्रदीप सागर, एसोसिएशन के सचिव हरि ओम और अध्यक्ष मनोज शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। पदाधिकारियों ने कहा कि बेल्ट टेस्ट केवल अगली बेल्ट हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत की परीक्षा भी है।
उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी भविष्य में जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बरेली का नाम रोशन कर सकते हैं।


