Homeउत्तर प्रदेशसुमंगलम ढाबे पर फिर उठे सवाल, शराब परोसना लगातार जारी ,पुलिस ओर...

सुमंगलम ढाबे पर फिर उठे सवाल, शराब परोसना लगातार जारी ,पुलिस ओर आबकारी को चैलेंज देता ढाबा , GEO Tagged फोटो-वीडियो ने गरमाया मामला

कई शिकायतों और छापेमारियों के बाद भी नहीं थमा विवाद, एयरपोर्ट के निकट स्थित ढाबे को लेकर चर्चा तेज

बरेली/इज्जतनगर। पीलीभीत रोड स्थित सुमंगलम ढाबा एक बार फिर सुर्खियों में है। ढाबे से जुड़े GEO Tagged फोटो और वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पूर्व में भी इस ढाबे को लेकर कई शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं तथा पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा समय-समय पर जांच और छापेमारी की कार्रवाई की गई है। लेकिन जांच पर छापेमारी का असर नहीं दिखा ओर अब ढाबे का नाम एक बार फिर चर्चाओं में है।

सामने आए GEO Tagged फोटो और वीडियो को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा हो रही है। इन डिजिटल सामग्रियों में स्थान संबंधी जानकारी दर्ज होने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। ये फोटो ओर वीडियो कही न कही सच्चाई दिखाते है कि एयरपोर्ट के नजदीक सुरक्षा कों लेकर कैसे खिलवाड़ हो रहा ,आये दिन लड़ाई झगड़े होते शराब पीने के बाद ।

गौरतलब है कि सुमंगलम ढाबा बरेली एयरपोर्ट के निकट स्थित है। ऐसे में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी यह मामला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र के आसपास नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है।

इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि शिकायतें और विवाद बार-बार सामने आ रहे हैं, तो स्थायी समाधान क्यों नहीं निकल पा रहा। पकई बार हुई कार्रवाई के बावजूद ढाबे का नाम फिर चर्चा में आना प्रशासनिक निगरानी और प्रभावी कार्रवाई को लेकर भी प्रश्न खड़े कर रहा है। पुलिस ,आबकारी ओर ढाबे के मालिक की साठगांठ की तरफ इशारा ।

अब एक बार फिर निगाहें पुलिस, आबकारी विभाग और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सामने आए GEO Tagged फोटो और वीडियो तथा अन्य शिकायतों में कितनी सच्चाई है और क्या किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन हुआ है।

फिलहाल उत्तरप्रदेश में योगी तेजी तेज सरकार के नीचे ये सब चल रहा । अब देखना है कि इसपर अब क्या कार्यवाही होती है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments