Homeउत्तर प्रदेशबरेली पुलिस का बड़ा एक्शन, 56 शातिर अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोली

बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन, 56 शातिर अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोली

बरेली। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 शातिर अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर की गई है। हिस्ट्रीशीट उन अपराधियों की खोली गई है जो हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती, रंगदारी, धोखाधड़ी, चोरी, नकबजनी, गौकशी, पशु क्रूरता, अवैध शस्त्र, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और जुआ जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय रहे हैं।

पुलिस के अनुसार सबसे अधिक 13 हिस्ट्रीशीट थाना फरीदपुर में खोली गई हैं। इसके अलावा सीबीगंज, मीरगंज, इज्जतनगर और किला में 5-5, बहेड़ी, भुता और बारादरी में 4-4, सुभाषनगर में 3, भोजीपुरा, कोतवाली और कैंट में 2-2 तथा शेरगढ़ और देवरनियां में 1-1 हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

अपराध के प्रकार के अनुसार 16 अपराधी मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र, अवैध शराब और जुआ से जुड़े मामलों में, 9-9 अपराधी चोरी-नकबजनी और गौकशी से जुड़े मामलों में, 7 हत्या एवं हत्या के प्रयास, 6 धोखाधड़ी, रंगदारी और मारपीट, 5 लूट-हत्या-छिनैती तथा 4 लूट-छिनैती के मामलों में शामिल पाए गए।

एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि इन हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए और उनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments